हिज़्बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी शैख़ नईम क़ासिम ने अवैध राष्ट्र इस्राईल केखिलाफ हिज़्बुल्लाह का अभियान जारी रखने की बात करते हुए कहा कि हम दो युद्ध लड़ रहे हैं। एक ग़ज़्ज़ा के समर्थन में, दूसरा लेबनान पर अतिक्रमण के खिलाफ। सैय्यद हसन नसरुल्लाह के बाद हिज़्बुल्लाह को फिर से संगठित कर लिया गया है। हमारे जवान दुश्मन के मुक़ाबले पर दते हुए हैं। दुश्मन जिस इलाक़े में आया है वहां फ्रंट लाइन पर हमारे जवान वीरता का नया इतिहास लिखते हुए ऐतिहासिक प्रतिरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दुश्मन मैदान में नाकाम रहने के बाद अमेरिका के माध्यम से वार्ता कर अपने हित साधने की कोशिश में है हम वार्ता करेंगे लेकिन किसी दबाव में नहीं हम एक लंबा युद्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम फैसला कर चुके हैं जीत या शहादत।